search

रामलीला मंचन के दौरान मिला मांस का टुकड़ा, पुल‍िस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा_deltin51

deltin33 2025-9-27 20:06:31 views 1288
  पुलिस के अनुसार, जाँच में किसी शरारती तत्व की भूमिका नहीं पाई गई है।





जागरण संवाददाता, पूराघाट (मऊ)। कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के ओड़ियाना बाजार स्थित राजगद्दी मैदान में शुक्रवार की रात चल रही रामलीला के मंचन के दौरान मांस का टुकड़ा मिलने से खलबली मच गई। इसकी वजह से आधे घंटे तक रामलीला का मंचन प्रभावित रहा। पुलिस प्रशासन ने किसी तरह समझा-बुझाकर रामलीला प्रारंभ कराया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ओड़ियाना बाजार में रामलीला चल रहा था। इसी दौरान बगल में मांस का टुकड़ा दिखाई दिया। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। किसी अराजक तत्व के शरारती कृत्य से नाराज लोगों ने रामलीला का मंचन रोकवा दिया। किसी ने तत्काल की इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar, Gauahar Khan, Amaal Malik on Awez Darbar, Awez Darbar Gauahar Khan, Gauahar Khan On Amaal Malik, Salman Khan, Salman Khan Slams Amaal Malik, Salman Khan Slams Nehal, Nehal Chudasama, Tanya Mittal, बिग बॉस 19, बिग बॉस 19 वीकेंड का वार, सलमान खान   



इस दौरान भीड़ आक्रोशित हो गई। पुलिस को गुस्से का सामना करना पड़ा। पुलिस और स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत के बाद मांस के टुकड़े को हटाया गया। तब जाकर रामलीला का मंचन पुनः शुरू हो सका। थानाध्यक्ष रवींद्र नाथ राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला शरारत का नहीं प्रतीत हो रहा है। कोई कुत्ता मांस का टुकड़ा मुंह में दबाकर वहां छोड़ गया था। मांस को हटाकर रामलीला कार्यक्रम को पुनः प्रारंभ करा दिया गया है। शांति व्यवस्था कायम है।

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521