search

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर छह दिन होगा उत्सव, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा आयोजन

Chikheang 2025-11-4 07:05:44 views 1281
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जनजाति लोकनायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव सप्ताह के रूप में प्रदेश सरकार धूमधाम से मनाएगी। समाज कल्याण विभाग और उप्र लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान द्वारा 13 से 18 नवंबर तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जनजाति भागीदारी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आयोजन में जनजातीय कलाओं के प्रदर्शन के साथ शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। वहीं जनजाति गौरव दिवस पर 15 नवंबर को सोनभद्र में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।  

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सोमवार को भागीदारी भवन में बैठक कर इन आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की और नोडल अधिकारियों को नामित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि छह दिनों तक चलने वाले जनजाति भागीदारी उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की जनजातीय लोकनृत्य प्रस्तुतियां, लोकगीत, पारंपरिक शिल्प और व्यंजन प्रदर्शनी, बिरसा मुंडा पर आधारित नाटक, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिताएं और जनजातीय खेलकूद का आयोजन किया जाएगा। कलाकारों द्वारा शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।

जनजातीय गौरव सप्ताह के रूप में यह आयोजन जनजातीय समाज की परंपराओं, संस्कृति और योगदान को जन-जन तक पहुंचने का माध्यम बनेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों का संचालन व्यापक जनभागीदारी के साथ भव्य और तरीके से किया जाए।

उन्होंने सोनभद्र के कार्यक्रम की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री संजीव कुमार गोंड, अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू, प्रमुख सचिव पर्यटन अमृत अभिजात आदि उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953