search

तड़के अमेजन ने 14 हजार कर्मचारियों को भेजा टेक्स्ट मैसेज, पढ़ते ही लगा बड़ा सदमा

cy520520 2025-11-3 22:41:06 views 1245
  

अमेजन का चौंकाने वाला फैसला: मैसेज से नौकरी से निकाला!  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज ई-कंपनी अमेजन ने एक बार फिर से बड़े पैमाने पर छंटनी की है। इस बार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का कंपनी का तरीका लोगों को हैरान कर रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह कंपनी की ओर से कर्मचारियों के मोबाइल पर एक टेक्स्ट मैसेज भेजा गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सामान्यतः लोगों को लगा कि यह कोई अलर्ट मैसेज है, लेकिन वह नौकरी से निकालने का संदेश था। लोगों को यकीन नहीं हुआ सुबह-सुबह हुआ क्या है। कंपनी की छटनी का ये तरीका लोगों को हैरान कर दिया है।  
14,000 लोग हुए प्रभावित

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के इस फैसले से करीब 14,000 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि आज तड़के सुबह कर्माचारियों को दो मैसेज मिले। पहला मैसेज था कि आप अपने ईमेल की जांच करें। वहीं, दूसरे मैसेज में एक हेल्प डेस्क का नंबर दिया गया था। जैसे ही कर्मचारियों ने ईमेल ओपेन किया, तो उन्हें पता चला कि कंपनी में उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इससे पहले कि वे ऑफिस पहुंचे, सभी के बैज और लॉगिन एक्सेस एग्जिट कर दिए गए थे।
किस-किस टीम के कर्मचारी हुए प्रभावित?

इस छंटनी की चपेट में मुख्य रूप से रिटेल मैनेजमेंट टीम के कर्मचारी आए हैं। कंपनी ने कहा कि यह कदम बिजनेस को सुव्यवस्थित करने और तेजी से इनोवेशन लाने के लिए उठाया गया है। हालांकि, अचानक आए इन संदेशों ने कर्मचारियों को मानसिक रूप से झकझोर दिया है। इस लेऑफ को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम प्रकार की चर्चाएं चलने लगी हैं।
अधिकारियों ने क्या कहा?

कंपनी ने इतने बड़े स्तर पर हुए लेऑफ के बाद अमेजन के अधिकारियों की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेजन की एचआर हेड बेथ गैलेटी ने एक आंतरिक संदेश में कहा कि प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिनों तक का पूरा वेतन, पूरे बेनेफिट्स के साथ मिलेंगे। इसके साथ रिटायरमेंट पैकेज और जॉब प्लेसमेंट सहायता भी दी जाएगी। इस दौरान कंपनी के अधिकारी ने कहा हमें पता है कि यह एक मुश्किल समय है, लेकिन प्रभावित कर्मचारियों का हम सहयोग करेंगे।
अमेजन ने क्यों की इतनी बड़ी छटनी?

कंपनी के एक अधिकारी ने साफ किया कि अमेजन की यह रणनीति सिर्फ लागत घटाने के लिए नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य एआई है। उन्होंने बताया कि एआई ग्रोथ ने हमारे काम करने के तरीके को बदला है। अब हमें नई टेक्नोलोजी के साथ आगे बढ़ना होगा।  

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही: 20 की मौत, 300 घायल; कई इलाकों में भीषण नुकसान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737