deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

मोदीनगर: शादी वाले घर में भात कार्यक्रम के समय बंदरों की उछल-कूद से गिरी बालकनी, महिला की मौत और कई घायल

Chikheang 4 day(s) ago views 743

  

प्रतीकात्मक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की सुदामापुरी काॅलोनी में शुक्रवार देर शाम बंदरों के झुंड ने बालकनी की दीवार गिरा दी। नीचे खड़ी एक महिला की सिर में ईंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। बिना पोस्टमाॅर्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहर में बंदरों का आतंक चल रहा है लेकिन अधिकारियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं। लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुदामापुरी काॅलोनी के वेदप्रकाश के बेटे संदीप की दो नवंबर को शादी है। शुक्रवार देर शाम उनके यहां भात का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें काॅलोनी के लोग हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसके बाद कुछ लोग एक मकान के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच बंदरों का झुंड मकान की छत पर आया और बालकनी की दीवार पर उछल-कूद करने लगा। दीवार पहले ही जर्जर हालत में थी। कुछ ही देर में दीवार गिर गई। दीवार का मलबा नीचे खड़े लोगों पर गिरा। इसमें मौके पर ही कालोनी की 46 वर्षीय राजकुमारी की मौत हो गई। उनके सिर पर दो ईंट गिर पड़ी थी।

इसके अलावा गोमा देवी, बीना, बबीता, प्रमोद, ममता, दो साल का बच्चा नीत और जयवीरी घायल हो गए। हादसे के बाद कालोनी में अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायलों को टांके तक आए हैं। राजकुमारी अपने पति अशोक व 19 वर्षीय निखिल बेटे के साथ रहती थी।


भात कार्यक्रम देखने के लिए घर के नीचे खड़ा था। इसी बीच बंदरों के झुंड ने दीवार गिरा दी। सिर में ईट लगने से चोट आई है। बंदरों के आतंक के चलते छोटे बच्चों का घर से निकलना तक बंद किया हुआ है।

-प्रमोद कुमार, घायल

भात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मकान के नीचे खड़ी थी। इसी बीच बंदरों ने दीवार को गिरा दिया। ईट लगने से हाथ व कमर में चोट आई है। पूरे दिन बंदर गली में व घर की छतों पर घूमते हैं। आए दिन किसी ना किसी को घायल कर देते हैं।

-गोमा देवी, घायल

बंदरों की समस्या को लेकर प्रशासन गंभीर है। बंदर पकड़ने के लिए अभियान शुरू कराने को लेकर शासनस्तर पर पत्राचार किया जा चुका है। कुछ ही दिन में शहर में अभियान शुरू कराया जाएगा।

-अजित कुमार सिंह, एसडीएम मोदीनगर

बंदरों के झुंड का वीडियो हुआ प्रसारित

हादसे के अगले ही दिन शनिवार को फिर से काॅलोनी में बंदरों का झुंड पहुंच गया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में 50 से अधिक संख्या में बंदर गली में घूम रहे हैं। बड़ी संख्या में बंदर छत पर दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मोदीनगर में एहसान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, अलबक्ष के कत्ल के अगले दिन ही रची गई थी साजिश


like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
74271