search

रूठी पत्नी को खुश करने के लिए पानवाले का अजब कारनामा, 1 लाख के सिक्के देकर सुनार से बनवाया ये खास तोहफा

Chikheang 2025-11-2 04:06:26 views 1256
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। एक पान दुकानदार ने अपनी पत्नी को उपहार में चेन के लिए नायाब तरीका निकाला। उसने शादी के बाद 20 के सिक्कों का संग्रह करना शुरू कर दिया। इस बचत से उसने एक लाख पांच हजार आठ सौ रुपये एकत्र कर लिए। अब वह मायके गई अपनी पत्नी को वापस आने पर तोहफा देना चाहता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को झोले में 20 रुपये के 5290 सिक्के लेकर वह अहिरवां राजा मार्केट स्थित महैश ज्वैलर्स के पास पहुंचा। ज्वैलर्स ने भी भारतीय मुद्रा का सम्मान करते हुए चेन की डिजायन दिखाई, जिसे पसंद कर पान दुकानदार ने आर्डर दे दिया। हालांकि अभी चेन बनने में युवक को करीब 15 हजार रुपये और देने होंगे। यह मामला इंटरनेट मीडिया में प्रचलित होने के बाद चर्चा में आया।
मायके में रह रही है पत्नी

श्यामनगर के टटिया झनाका निवासी अभिषेक यादव पान दुकानदार है। उन्होंने बताया कि पांच मार्च 2024 को जहानाबाद के चंदीपुर निवासी राखी से विवाह हुआ था। बताया कि पत्नी काफी समय से बेटी के साथ मायके में है, जिसे अब वापस आना है। अभिषेक ने बताया कि 20 रुपये के सिक्के चलन में आने के बाद मन में विचार आया कि वह दुकान के अलावा कहीं भी मिलने वाले 20 के सिक्कों का संग्रह करेगा।

इसके लिए उसने दुकान में एक गुल्लक रखी, जिसमें 20 के सिक्कों को डालता गया और जब तोड़ी तो उसमें 5290 सिक्के निकले। कहा कि सोचा नहीं था कि पत्नी के सरप्राइज देने के लिए इस छोटी से बचत से चेन बनवा पाएगा। जब पत्नी घर लौटेगी तो उसे चेन देगा।

ज्वैलर्स महेश वर्मा ने बताया कि युवक ने झोला लाकर शनिवार दोपहर उनके काउंटर पर रखा और बोला कि इसमें 20-20 के सिक्के हैं, उसे पत्नी के लिए चेन बनवानी है। उसकी बात सुनकर पहले लगा कि वह मजाक कर रहा है, पर जब झोला खोलकर सिक्के निकालने शुरू किए तो उसकी बात सच लगी। युवक को पत्नी के लिए चेन की डिजायन पसंद करा दी है, अब उसे बनवाया जाएगा। यह चेन करीब 1.20 लाख रुपये की होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953