search

फुटबॉल खेलकर लौट रही 14 साल की आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, निर्माणाधीन मकान में बेहोश छोड़ा

cy520520 2025-11-2 00:07:45 views 1266
  

14 साल की आदिवासी लड़की से दुष्कर्म



संवाद सहयोगी,करमाटांड़ (जामताड़ा)। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना फिर एक बार सामने आई है। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपित फरार हो गया। यह घटना थाना क्षेत्र के ही एक गांव की है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

28 अक्टूबर शाम 6:00 बजे एक 14 वर्षीय आदिवासी लड़की मैदान से फुटबॉल खेल कर घर लौट रही थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर गांव के ही लक्ष्मण मुर्मू ने लड़की का मुंह दबाया और बलपूर्वक उठाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया।
जान से मारने की धमकी

आरोपित युवक ने मार पीटकर किशोरी को जमीन पर पटक दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित ने धमकी देते हुए कहा कि इस मामले में किसी को बताओगी तो जान से मारकर फेंक देंगे। फिर वहां से लक्ष्मण मुर्मू भाग गया।

हीं दूसरी ओर पीड़िता के स्वजन देर रात तक अपनी बेटी की तलाश करते रहे। काफी तलाश के बाद स्वजनों ने उसे बेहोशी की हालत में निर्माणाधीन घर में पाया गया। स्थानीय चिकित्सक द्वारा किशोरी के इलाज के बाद उसे होश में लाया जा सका। जिसके बाद पीड़िता ने इस घटना के बारे में सारी जानकारी अपने स्वजनों को दी।  

पीड़िता के पिता के आवेदन पर करमाटांड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपित की तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। बहुत ही जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737