search

सिरसा में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट, अब तक 298 केस आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

cy520520 2025-11-1 21:07:22 views 651
  

File Photo



जागरण संवाददाता सिरसा। जिले के गोबिंदपुरा गांव में दो भाई बहनों की मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर निरीक्षण भी किया और गांव में एंटी लारवा स्प्रे का छिड़काव भी किया। डीसी ने पंचायतों को गांवों में फोगिंग करवाने के निर्देश जारी कर दिए है। साथ ही गुरुद्वारों और मंदिरों में बुखार, डेंगू, मलेरिया बीमारियों के इलाज के लिए चिकित्सीय उपचार ही करवाने की मुनियादी करवाई जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोबिंदपुरा में इस सप्ताह 16 और 12 साल के दो भाई बहनों की मौत हो गई थी। पहले बहन की मौत हुई तो बाद में भाई की। दोनों की एक ही दिन अंतिम अरदास की गई। ग्रामीण दोनाें बच्चों को डेंगू आशंकित बता रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उन्हें डेंगू नहीं था। विभाग की टीम ने इस हादसे के बाद गांव में जाकर सर्वे भी किया।

वहीं डीसी शांतनु शर्मा ने इस पर संज्ञान लेते हुए जिला परिषद के सीईओ सुभाष चंद्र को गांवों में फोगिंग करवाने के आदेश दिए है। जिसके बाद सीईओ ने पंचायतों को तुरंत अपने गांव में फोगिंग करवाने के लिए कहा।

शुक्रवार को गांव गिंदडा, चौटाला सहित अन्य गांवों में फोगिंग का काम शुरू हो गया। वहीं गांवों के गुरुद्वारों और मंदिरों में डेंगू और वायरल बुखार के लिए चिकित्सीय इलाज करवाने का आग्रह किया जा रहा है। ताकि यह बीमारी जानलेवा ना बन सकें। सीईओ ने पंचायत सचिवों को ये जिम्मेदारी दी है। साथ ही वे अपने गांव में मुनियादी और फोगिंग करवाकर प्रशासनिक अधिकारियों के ग्रुप में रिपोर्ट करेंगे।
जिले में अब तक 296 मरीज

जिले में डेंगू के अब तक 296 मरीज पाजिटिव आ चुके हैं। इसमें से 35 उपचारधीन है। डेंगू में बुखार, कंपकपी, जोडों में दर्द,आंखों के पीछे दर्द, कमजोरी और थकान, बुखार के तीन से चार दिन बाद शरीर पर लाल चकत्ते हो सकते हैं।  



गांवों में फोगिंग के आदेश दिए गए है। लोगों को बुखार और डेंगू में चिकित्सीय इलाज करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।- सुभाषचंद्र, सीईओ, जिला परिषद सिरसा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737