search

कड़कड़ाती ठंड के लिए अभी और करना होगा इंतजार, मौसम विभाग ने बताई वजह

deltin33 2025-11-1 20:37:17 views 1243
  

IMD ने सर्दियों में दिया अपडेट। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर महीने से ही देश में सर्दियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी थी। चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण कई राज्यों में बारिश देखने को मिली रही है, जिसके कारण तापमान अचानक से कम हो गया है और लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मगर, कड़ाके की सर्दी के लिए लोगों को अभी भी इंतजार करना पड़ सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार, ला नीना की वजह से सर्दियों में देरी हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण पहाड़ी राज्यों में तापमान गिरने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है नवंबर महीने में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा और दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।
मौसम विभाग ने क्या कहा?

अक्टूबर में सर्दियों के आगाज के बाद से ही इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। मगर, ला नीना कमजोर होने के कारण लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, प्रशांत महासागर के मध्य में लाल नीना कमजोर स्थिति में है। इस दौरान समुद्र का पानी ज्यादा ठंडा होता है, जिसका असर मौसम पर भी देखने को मिलता है।
कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक ला नीना कमजोर रहेगा। इसी बीच भारत में कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है। ला नीना के कारण ही नवंबर महीने में देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पिछले महीने भी देश में 112.1 मिलीमीटर बरसात हुई है, जो 2001 के बाद अक्टूबर में होने वाली दूसरी सबसे अधिक बारिश है।

हिमालयी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका जताई है। खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 5 नवंबर के बाद बर्फ पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, पढ़ें दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521