search

दिल्ली-हावड़ा रूट: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 7 नवंबर से अलीगढ़ में चार विशेष ट्रेनें

LHC0088 2025-11-1 19:37:05 views 1006
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। यात्रियों की सुविधा के लिए सात नवंबर से चार विशेष ट्रेनें चलेंगी। ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर होगा। इसके अलावा छठ पूजा से लौट रहे यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार की ओर से लौट रहे यात्रियों को राहत मिलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
ट्रेनों का होगा अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव, यात्रियों को मिलेगी राहत



उत्तर मध्य रेलवे मंडल प्रयागराज की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी ने बताया कि ट्रेन संख्या 05734 किशनगंज से अमृतसर तक संचालन होगा। गुरुवार 13 नवंबर से चलेगी। इसका संचालन 27 नवंबर तक होगा। ट्रेन संख्या 05733 अमृतसर से किशनगंज शनिवार को 15 नवंबर 29 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन संख्या 05625 कामख्या से रोहतक तक सात नवंबर से 28 नवंबर तक संचालन होगा। ट्रेन संख्या 05626 रोहतक से कामख्या तक नौ नवंबर से 30 नवंबर तक संचालन होगा। इसके अलावा इन ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर होगा। इसके अलावा उधना-कासगंज पूजा स्पेशल ट्रेन एक नवंबर से चलेगी।



बिहार से आनंद विहार तक चलेगी पूजा स्पेशल एक्सप्रेस



जासं, अलीगढ़: छठ पूजा पर्व मनाने के बाद बिहार से अपने कामकाज के लिए लौट रहे यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे मंडल प्रयागराज की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी ने बताया कि ट्रेन संख्या 02521/02522 सहरसा -आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा पूजा स्पेशल एक्सप्रेस एक नवंबर से बिहार के सहरसा से चलेगी। इस ट्रेन संचालन अलीगढ़ में होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138