search

केरल की फैक्ट्री में ओडिशा के मजदूर की मौत, शव घर लाने के लिए पत्नी ने MP बैजयंत पांडा से लगाई गुहार

cy520520 2025-11-1 04:36:12 views 853
  

मृतक की पत्नी सबिता मलिक ने सांसद बैजयंत पांडा से मांगी मदद।  



संतोष कुमार पांडेय, जागरण। केरल में अपने कार्यस्थल पर हुई एक दुर्घटना में एक उड़िया मज़दूर की मौत से केंद्रपाड़ा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पहचान मरीन पुलिस सीमा के अंतर्गत तलचुआ निवासी सुकांत मलिक के रूप में हुई है, जो एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूत्रों के अनुसार, 30 अक्टूबर को सुकांत काम कर रहा था, तभी अचानक एक बड़ा प्लाईवुड का ढेर उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह उसके नीचे दब गया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद, निजी कंपनी के अधिकारियों ने कथित तौर पर उनके पार्थिव शरीर को ओडिशा वापस भेजने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। शव को घर लाने के लिए संघर्ष कर रहे शोकाकुल परिवार ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रापाड़ा के सांसद बैजयंत पांडा से मदद की गुहार लगाई है।

उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी संपर्क किया है और मृतक श्रमिक के शव को वापस लाने तथा न्याय सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह किया है।

परिवार की याचिका में अन्य राज्यों में प्रवासी ओडिया मजदूरों की मौजूदा दुर्दशा पर प्रकाश डाला गया है, जिन्हें अक्सर कार्यस्थल पर खतरों का सामना करना पड़ता है और ऐसी त्रासदियों के दौरान उन्हें सीमित सहायता ही मिल पाती है।

मृतक की पत्नी सबिता मलिक ने कहा कि मुझे इस जानलेवा हादसे के बारे में दोपहर करीब 12 बजे पता चला, और शायद यह घटना कल सुबह करीब 10 बजे हुई होगी। मैं न्याय चाहती हूं। मैं अपने पति का शव वापस चाहती हूं और कंपनी से आर्थिक मदद चाहती हूं।

महिला ने आगे कहा कि मेरे तीन बच्चे हैं। उनका गुज़ारा कैसे होगा? कंपनी को मेरी हालत पर यकीन नहीं है। मैं सांसद से शव वापस लाने के लिए जरूरी इंतजाम करने की अपील करती हूं। मैं उनसे आर्थिक मदद देने की भी अपील करती हूं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737