search

डीजीपी ने चार पुलिसकर्मियों के आश्रितों को दिए 6.80 करोड़ के चेक, आरक्षियों की दुर्घटना में हुई थी मृत्यु

LHC0088 2025-11-1 04:36:10 views 1178
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। डीजीपी राजीव कृष्ण ने शुक्रवार को चार पुलिसकर्मियों के आश्रितों को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 6.80 करोड़ रुपये के चेक प्रदान किए। बैंक आफ बड़ौदा से हुए एमओयू के तहत दुर्घटना में मृत/विकलांग पुलिसकर्मियों को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत स्वीकृत धनराशि प्रदान की जाती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डीजीपी ने बिजनौर में नियुक्त रहे आरक्षी मनोज कुमार, आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात रहे आरक्षी रविकांत व आरक्षी दुर्गेश कुमार तथा शामली में तैनात रहीं महिला आरक्षी प्रीती रानी के स्वजन को चेक प्रदान किए। प्रत्येक आश्रित को 1.70 करोड़ रुपये की चेक प्रदान की गई। इस अवसर पर बैंक आफ बड़ौदा के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक कमलेश राठौर, शाखा प्रबंधक शशिकांत सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138