search

बेटी और दामाद ने धोखाधड़ी कर मकान पर किया कब्जा, रिटायर्ड फौजी ने लगाई इंसाफ की गुहार

deltin33 2025-11-1 02:36:55 views 1046
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी में रिटायर् फौजी ने बेटी और दामाद समेत उनके साथियों पर धोखाधड़ी कर मकान कब्जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध पर आराेपिताें ने मारपीट की। पु़लिस ने फाैजी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

श्याम नगर के रामपुरम निवासी 82 वर्षीय राज नारायण बाजपेई फौज से रिटायर हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी रेनू मिश्रा व दामाद हरिशरण मिश्रा उनके साथ रहते थे। वर्ष 2023 में बेटी रेनू ने उनसे 25 लाख रुपये में मकान बेचने की बात कही। साथ ही पिता से उनकी सेवा निरंतर करने का आश्वासन दिया।
बेटी पर किया विश्वास

राज नारायण ने बताया कि बेटी होने के चलते उन्होंने विश्वास कर बेटी के हक में बैनामा कर दिया। इस पर बेटी ने पांच लाख रुपये खाते में डाल देने और बाकी रकम कैश देने की बात कही। काफी समय बीतने के बाद भी कोई रकम उनके खाते में नहीं डाली। इसके बाद उन्होंने घर आकर विरोध किया तो बेटी और दामाद समेत नाती आशुतोष मिश्रा व श्याम शरण मिश्रा ने मारपीट कर उन्हें भगा दिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की।

पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया और उन्हें वापस मकान में रहने का अधिकार दिलाया। तब से पीड़ित मकान में अलग रहकर गुजर बसर कर रहा हैं। आरोप है कि आरोपित लगातार उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। इससे तंग आकर उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521