search

उत्‍तराखंड में सड़क को लेकर चल रहा था धरना, सरेआम भिड़ गए भाजपा और कांग्रेसी नेता

LHC0088 2025-10-31 17:36:59 views 817
  

कठघरिया चौराहे पर सड़क के मामले को लेकर बहस करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी। सौ. वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कठघरिया चौराहे से पनियाली और बजूनिया हल्दू गांव को जाने वाली सड़क की बदहाली के विरोध में गुरुवार को स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी भी समर्थन देने आए थे। इस बीच ग्रामीणों से वार्ता के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भी धरनास्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच जमकर बहस हुई। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

कठघरिया से पनियाली और बजूनिया हल्दू को जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बावजूद काम शुरू नहीं होने पर गुरुवार सुबह दस बजे करीब स्थानीय ग्रामीण चौराहे के किनारे पर धरने पर बैठ गए। लोगों का कहना था कि सड़क गड्ढों में तब्दील होने के कारण आए दिन हादसे का डर बना रहता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बरसात के दिनों में कई बार दोपहिया गाड़ियां रपटने से लोगों को चोट भी लग चुकी है। इस बीच कांग्रेस के नीरज तिवारी और भाजपा के विकास भगत भी मौके पर पहुंच गए। नीरज ने सड़क का काम नहीं होने को लेकर सवाल खड़े शुरू कर दिए। जिस पर विकास ने भी कांग्रेस शासन की उपलब्धियों को लेकर सवाल कर दिया। इसके बाद मामला और बिगड़ गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ।


लोगों के धरने पर बैठने पर एई के बाद खुद मौके पर पहुंचा था। किन्हीं कारणों से टेंडर में देरी हुई थी। नवंबर में इस सड़क का काम शुरू हो जाएगा।
- प्रत्यूष कुमार, ईई

दोनों ने सवाल किए फिर अपने-अपने काम गिनाए

विकास ने कांग्रेस शासन के कामों को लेकर सवाल किया तो नीरज बोले सारी सड़कें स्व. डा. इंदिरा हृदयेश के समय बनी थी। अब तो टल्ले लग रहे हैं। विकास कार्यों को लेकर पूर्व सीएम स्व. एनडी तिवारी का भी जिक्र किया। दूसरी तरफ विकास ने भाखड़ा, गैबुआ और कालाढूंगी में पुल, नहर कवरिंग समेत अन्य कामों का ब्यौरा दे दिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138