रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को रन फारयूनिटी कार्यक्रम का आयोजन। जागरण
जागरण संवाददाता, देवरिया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शहर के रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को रन फारयूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह सहित भाजपा पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के साथ दौड़ लगाई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन से हुई। सांसद शशांक मणि ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। सरदार पटेल की विरासत हमें एकजुट होकर राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ दौड़ लगाना देश के प्रति एकजुटता और समर्पण का प्रतीक है। यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श हमें देशहित में कार्य करने और एकजुट रहने की सीख देते हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, रन फारयूनिटी कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार मिश्र, अभिषेक राय अंकुर, अजय शाही, नीरज शाही, प्रमोद शाही, प्रभाकर तिवारी, रमेश वर्मा, भारती शर्मा, बिंदेश पांडेय, राहुल कुमार, रविशंकर नाथ त्रिपाठी, हंसनाथ यादव, आलोक तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। |