search

Rajat Jayanti Uttarakhand: कांग्रेस मनाएगी उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष पखवाड़ा, एक से 14 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम

deltin33 2025-10-30 21:06:59 views 908
  

एक से 14 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम, नौ नवंबर को प्रदेशभर में आतिशबाजी। प्रतीकात्‍मक



राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून । उत्तराखंड राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य निर्माण रजत जयंती पखवाड़ा मनाने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम एक नवंबर से 14 नवंबर तक प्रदेशभर में आयोजित किए जाएंगे। जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देंगे। दो नवंबर को सभी ब्लाकों में विकास गोष्ठियां होंगी, तीन नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटियां अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित करेंगी और विचार गोष्ठियां आयोजित करेंगी।


तीन और चार नवंबर को कांग्रेस विधायक दल राज्य विधानसभा के विशेष सत्रों में भाग लेगा। पांच नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता मीडिया में अपना पक्ष रखेंगे। छह नवंबर को पार्टी नेतृत्व रामपुर तिराहा पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।


सात नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ‘हम क्या थे, हम क्या हैं और क्या होंगे’ विषय पर विचार सम्मेलन होगा। आठ नवंबर को उत्तराखंड की 25 वर्षों की यात्रा और कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। नौ नवंबर को राज्य निर्माण दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में केक काटा जाएगा और पूरे प्रदेश में आतिशबाजी की जाएगी। 11 से 14 नवंबर तक ‘जय उत्तराखंड, जय भारत’ तिरंगा यात्रा के माध्यम से 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनता से संवाद कार्यक्रम होंगे। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस सरकारी आयोजनों में भी भाग लेगी, बशर्ते वे राजनीति से ऊपर उठकर किए जाएं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521