search

खोज रहे हैं पिछले हफ्ते देखी हुई Reel? ये है Instagram में वॉच हिस्ट्री चेक करने का तरीका

deltin33 2025-10-30 14:45:41 views 1197
  

Instagram ने नया Watch History फीचर लॉन्च किया जिससे देखी गई Reels फिर से ढूंढना आसान होगा।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी कोई मजेदार Reel देखी है जो बाद में दोबारा नहीं मिली? आप स्क्रॉल करते रह जाते हैं लेकिन वह गायब हो जाती है। अब Instagram ने इस परेशानी को खत्म कर दिया है नए फीचर Watch History के साथ। इस नए ऑप्शन से अब आप अपनी हाल की सभी देखी गई Reels का रिकॉर्ड देख सकते हैं- बिल्कुल YouTube की Watch History की तरह। ये फीचर नया है लेकिन उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो रोज़ाना Reels स्क्रॉल करते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Instagram Watch History क्या है?

Instagram का Watch History फीचर वही है जैसा नाम से समझ आता है- यानी पिछले कुछ दिनों या हफ्तों में देखी गई सभी Reels की लिस्ट। ये फीचर अब Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है और ऐप की सेटिंग्स में मौजूद है।

अगर आपने कोई Reel सेव या शेयर करना भूल गए हैं, तो अब उसे फिर से ढूंढना आसान होगा। अब आपको खुद को वीडियो भेजने या DMs में खोजने की जरूरत नहीं।

  

Instagram Watch History कैसे देखें?

Instagram Watch History देखना बहुत आसान है। इसके लिए:

  • सबसे पहले Instagram खोलें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
  • ऊपर दाईं ओर तीन लाइनों वाले मेन्यू () पर टैप करें।
  • अब ‘Your Activity’ में जाएं।
  • फिर ‘Watch History’ पर टैप करें।


ध्यान दें, Instagram की Watch History सिर्फ एक सिंपल लिस्ट नहीं है। आप इसमें कई तरीकों से Reels को फिल्टर कर सकते हैं:

  • By Date: किसी तारीख या डेट रेंज (जैसे ‘पिछला हफ्ता’ या ‘पिछला महीना’) के हिसाब से।
  • By Account: अगर याद है किसने Reel पोस्ट की थी, तो आप क्रिएटर के नाम से फिल्टर कर सकते हैं।
  • By Order: आप चाहें तो लिस्ट को पुरानी से नई या नई से पुराने के ऑर्डर में देख सकते हैं।


अगर किसी Reel को हिस्ट्री में नहीं रखना चाहते, तो उसे अलग से हटा सकते हैं या पूरी हिस्ट्री एक बार में क्लियर कर सकते हैं। डिफॉल्ट रूप से ये नई से पुरानी ऑर्डर में रहती है, लेकिन आप इसे बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अपने पुराने TV को बनाएं स्मार्ट, Amazon ने लॉन्च किया 5,499 रुपये का ये डिवाइस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521