search

Bihar Weather Today: मोंथा का कहर! बिहार के 8 जिलों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अलर्ट; बढ़ेगी ठंड

Chikheang 2025-10-30 12:06:17 views 990
  

बिहार में होगी झमाझम बारिश। (फोटो जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में ठंड की आहट के बीच मौसम ने अपना रंग बदल दिया है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों ने अपना डेरा जमा लिया है।  

इसी बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में आंधी, वर्षा और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान माेंथा के प्रभाव से 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक अलग-अलग भागों में भारी व अतिभारी वर्षा की चेतावनी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के आठ जिलों के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल में अति भारी वर्षा एवं वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधुबनी, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और शिवहर में भारी वर्षा के आसार है।  

तीन दिनों के दौरान तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट के आसार है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

गया के डोभी में सर्वाधिक वर्षा 72 मिमी दर्ज की गई। राजधानी व आसपास इलाकों में बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ छिटपुट वर्षा के कारण ठंड में वृद्धि हुई है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों के तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि हुई है।
रबी फसलों के लिए वर्षा उपयोगी

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के साथ विभिन्न जगहों पर हो रही वर्षा रबी फसलों के लिए उपयोगी होगा। कृषि विज्ञानी डॉ. शिवनाथ प्रसाद ने बताया कि वर्षा से तापमान में गिरावट रबी फसलों के लिए सही होगा।

जबकि, आंधी तूफान आने से खरीब फसलों को नुकसान पहुंचाएगा। धान की फसलों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में खेतों में रखे कटे फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखना सही होगा।
इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

सिवान के सिसवन में 20.2 मिमी, गया के डुमरिया में 18.6 मिमी, सिवान के रघुनाथपुर में 12.6 मिमी, औरंगाबाद के कुुटुंबा में 10.2 मिमी, मोहनिया में 7.6 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 4.2 मिमी, बोध गया में चार मिमी, भभुआ में 2.6 मिमी, रोहतास के तिलौथू में 2.6 मिमी, बक्सर में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गयाजी का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें-

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953