search

छह साल बाद आज मिलेंगे ट्रंप और शी चिनफिंग, दुनियाभर की नजरों दोनों नेताओं की वार्ता पर

cy520520 2025-10-30 10:36:41 views 1227
  

ट्रंप और शी की दक्षिण कोरिया में होगी मुलाकात (फोटो- रॉयटर)



पीटीआई, बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी समकक्ष शी चिनफिंग की गुरुवार को दक्षिण कोरिया में मुलाकात होगी। इस दौरान रणनीतिक एवं दीर्घकालिक द्विपक्षीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा। दोनों नेता एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन से इतर मिलेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी पक्ष के साथ काम करने को तैयार हैं

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोउ जियाकुन ने बताया कि दोनों देशों के बीच हुई सहमति के अनुसार, राष्ट्रपति शी बुसान में ट्रंप से मिलेंगे। हम इस बैठक को सकारात्मक परिणाम देने, नए दिशानिर्देश प्रदान करने और चीन-अमेरिका संबंधों के स्थिर विकास के लिए नई गति प्रदान करने के लिए अमेरिकी पक्ष के साथ काम करने को तैयार हैं।
बीजिंग की जवाबी कार्रवाइयों के कारण तनावग्रस्त हैं ट्रंप

उन्होंने कहा कि राष्ट्राध्यक्ष कूटनीति चीन-अमेरिका संबंधों में एक अपूरणीय रणनीतिक मार्गदर्शक भूमिका निभाती है, जो वर्तमान में ट्रंप द्वारा चीनी निर्यात पर लगाए गए भारी व्यापार शुल्क और बीजिंग की जवाबी कार्रवाइयों के कारण तनावग्रस्त हैं।  

इस बैठक में आपसी हितों के प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद यह उनकी पहली बैठक है और दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के बीच चल रहे बड़े टैरिफ वार की पृष्ठभूमि में हो रही है।

एजेंडे में सबसे ऊपर चीन के शीर्ष इंटरनेट मीडिया एप टिकटॉक को नामित अमेरिकी फर्मों को बेचने के लिए एक समझौते को औपचारिक रूप देना है। साथ ही रेयर अर्थ के निर्यात को फिर से शुरू करना है, जो मोबाइल फोन से लेकर रक्षा उपकरणों तक विभिन्न वस्तुओं के निर्माण के लिए आवश्यक घटक है।
नए मुद्दों पर भी हो सकती है बातचीत

पिछली बार दोनों नेताओं की आमने-सामने मुलाकात ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान हुई थी। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, उनकी इस नई बातचीत का उद्देश्य हाल के महीनों में बिगड़े हुए व्यापार युद्धविराम को फिर से मजबूत करना है। दोनों पक्ष सावधानी के साथ, लेकिन साथ ही आशावान भी, बातचीत में शामिल हो रहे हैं। वाशिंगटन ने संकेत दिया है कि वह संबंधों को स्थिर करने के लिए एक मजबूत ढांचा चाहता है।
शिखर बैठक के बजाय एक लंबी वार्ता प्रक्रिया की उम्मीद

व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि इस सप्ताह की बैठक आगामी वर्ष में होने वाली कई बैठकों में से पहली हो सकती है, जिसमें संभावित रूप से पारस्परिक यात्राएं शामिल होंगी, जो इस बात का संकेत है कि दोनों पक्ष एक बार की शिखर बैठक के बजाय एक लंबी वार्ता प्रक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737