search

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का तंज, राजद ने बिहार का नाम दुनिया में किया खराब

LHC0088 2025-10-30 00:37:41 views 991
  

दरभंगा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। जागरण  






जागरण संवाददाता, दरभंगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है राजद और उसके नेतृत्व ने बिहार की छवि न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में खराब किया। कहा कि बिहार के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के पूरे परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जो दुख का विषय है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वे बुधवार को हायाघाट के रामशरण लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय, निमैठी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित जनता से पूछा-क्या बिहार को जंगल राज की ओर धकेलना है।

मुद्दा साफ है, बिहार को विकसित राज्य बनाना है या फिर उसे जंगल राज की ओर धकेलना है। सिंह ने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में बिहार को दो लाख करोड़ रुपये दिए, जबकि मोदी सरकार ने 11 साल में 15 लाख करोड़ रुपये प्रदान किए।

बिहार संस्कृति की भूमि है, किंतु पूर्ववर्ती संप्रग सरकार इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में विफल रही। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजद ने जो घोषणा पत्र जारी किया है, उसमें हर घर को सरकारी नौकरी देने की बात कही गई है।

उन्होंने जनता से पूछा क्या यह मुमकिन है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव सच की राजनीति क्यों नहीं कर सकते हैं? आखिर झूठ बोलने की क्या जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा मोदी विकसित भारत के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ईमानदारी और शासन शैली की तारीफ करते हुए कहा कि 20 वर्षों तक उन्होंने बिहार की सेवा की है।

क्या कोई उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा सकता है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जीडीपी 14 प्रतिशत है, जिससे यह देश में दूसरे स्थान पर है। बिहार देश का एकमात्र राज्य है जहां महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है।\“\“ रक्षा मंत्री ने कहा कि राजग अपना घोषणा पत्र गुरुवार को जारी करेगी और \“\“हम उसके हर शब्द को जमीन पर उतारकर दिखाएंगे।\“\“

उन्होंने दावा किया कि बिहार में लाखों युवाओं को रोजगार मिला है और बिना किसी से पैसा लिए नौकरी मिली है। इतने ईमानदार व्यक्ति पर कोई उंगली कैसे उठा सकता है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने दिया, न कि राहुल गांधी ने। कांग्रेस ने लंबे शासनकाल के बावजूद कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न नहीं दिया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। रक्षा मंत्री ने कहा, \“\“मोदी और नीतीश की नीयत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज सदा, मंच संचालन कमलेश मंडल व राजेश कुमार चौधरी ने किया। मंच पर राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी, प्रवासी प्रभारी अतुल भंसाली आदि उपस्थित थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138