deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

लंदन में चाकूबाजी, 1 की मौत 2 घायल; संदिग्ध अफगानिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

cy520520 6 day(s) ago views 747

  

लंदन में चाकूबाजी, 1 की मौत 2 घायल (सांकेतिक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक युवक द्वारा किए गए चाकू के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। चाकू मारने वाला युवक अफगानिस्तानी बताया जा रहा है। जो 2020 में ब्रिटेन आया था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि, इस हमले के पीछे आतंकवादी मकसद होने की संभावना से इनकार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, पुलिस ने मंगलवार को पश्चिम लंदन में हुए चाकूबाजी मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। ब्रिटेन की मीडिया ने बताया कि संदिग्ध एक अफगान नागरिक था, जबकि आंतरिक मंत्रालय ने केवल इस बात की पुष्टि की कि वह 2022 से ब्रिटेन में कानूनी रूप से रहने वाला एक विदेशी था।

लंदन पुलिस ने एक बयान में कहा कि चाकू से हुए हमले के बाद 49 वर्षीय युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस हमले में एक 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल है। जबकि एक 14 वर्षीय एक लड़के को मामूली चोट आई है।
क्या बोली पुलिस

पुलिस प्रमुख अधीक्षक जिल हॉर्सफॉल ने बयान में इसे “हिंसा का एक चौंकाने वाला और मूर्खतापूर्ण कृत्य“ कहा। उन्होंने बताया कि पुलिस इस हमले को आतंकवादी घटना नहीं मान रही है तथा जांच कर रही है कि क्या संदिग्ध और पीड़ितों के बीच कोई संबंध था।
2022 में मिली थी शरण

गृह कार्यालय ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति 2020 में एक ट्रक से ब्रिटेन में दाखिल हुआ था और उसे 2022 में शरण दी गई थी। इसमें कहा गया है कि वह अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए किसी होटल या अन्य आवास में नहीं रह रहे थे, जैसा कि सोशल मीडिया पर झूठा दावा किया जा रहा है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67234