search

Weather Update: बिहार में दिखेगा मोंथा चक्रवात का कहर, 9 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

deltin33 2025-10-29 12:36:35 views 1242
  

बिहार में मोंथा चक्रवात का असर



जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात मोंथा के असर से प्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन दिन राज्य के विभिन्न जिलों में आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है।

बुधवार से शुक्रवार तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल से सटे बिहार के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की चेतावनी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश में आंधी और बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

साथ ही प्रदेश के नौ जिलों के जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, गयाजी, पूर्वी और पश्चिम चंपारण जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 48 घंटे के बाद तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभावना है।

बीते 24 घंटों के दौरान भभुआ के अलग-अलग भागों में मौसम बिगड़ने के कारण छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। भभुआ के चांद में 3.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, भभुआ में 2.8 मिमी, भभुआ के दुर्गावटी में 1.4 मिमी, रोहतास के करघर में 1.2 मिमी, मोहनिया में एक मिमी, रोहतास के कोचस में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस एवं 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के धुंध का प्रभाव एवं आंशिक रूप से बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   पटना
   31.7
   26.2
   
   
   गयाजी
   30.5
   23.0
   
   
   भागलपुर
   33.1
   24.0
   
   
   मुजफ्फरपुर
   30.0
   26.1
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521