search

Aurangabad Accident: भाई की ससुराल के रास्‍ते में खड़ा था काल, रोशनी के उत्‍सव में पसरा अंधेरा

Chikheang 2025-10-28 19:22:44 views 1153
  

हादसे की खबर सुन अस्‍पताल पहुंचे स्‍वजन। जागरण  



जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। कोल्‍हापुर में प्राइवेट नौकरी करने वाले युवक को काल गांव खींच लाया। तीन दिन पहले ही वह घर लौटा था, दीपावली की रात सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।  रोशनी के उत्‍सव में परिवार में मातम का अंधेरा पसर गया। स्‍वजनों की चि‍त्‍कार माहौल को गमगीन कर रही है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र में शिवगंज-रफीगंज मुख्य पथ के मुरली बिगहा गांव के पास की है। इसमें 20 वर्षीय कुंदन कुमार की जान चली गई। उसका फुफेरा भाई सोनू कुमार जख्‍मी हो गया। उसका इलाज किया जा रहा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पेड़ से बाइक टकराने से हुआ हादसा

माली थाना क्षेत्र के कुरगाई गांव निवासी रामनाथ राम का पुत्र कुंदन, अंबा थाना क्षेत्र के देवची बिगहा गांव निवासी विनोद राम के पुत्र सोनू कुमार के साथ बाइक से बड़े भाई का ससुराल जा रहा था। इसी क्रम में उनकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। समझा जाता है कि किसी गाड़ी की रोशनी से आंख चुंधियाने या फिर चकमा देने के कारण उनकी बाइक असंतुलित हो गई होगी। सड़क किनारे घायल अवस्‍था में पड़े दोनों भाइयों पर राहगीरों की नजर पड़ी तो डायल 112 को इसकी सूचना दी।  

पुलिस टीम ने घटनास्‍थल पर पहुंचकर दोनों को सदर अस्‍पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डाक्‍टर ने कुंदन को मृत घोषि‍त कर दिया। सोनू की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इस बीच जानकारी होने पर स्‍वजन अस्‍पताल पहुंचे। कुंदन का शव देखते ही उनका धैर्य जवाब दे गया। पोस्‍टमार्टम के बाद शव की अंत्‍येष्‍ट‍ि कर दी गई। तीन भाइयों में कुंदन सबसे छोटा था। कोल्हापुर में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था। तीन दिन पहले दीपावली पर घर आया था। उसके आने पर घर में उत्‍सवी माहौल था, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली। गांव के लोग भी घटना से काफी मर्माहत हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953