search

कब मनेगी गोवर्धन पूजा और भैया दूज? अमरोहा में ज्योतिषाचार्य ने बताए शुभ मुहूर्त

LHC0088 2025-10-28 19:22:21 views 713
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाताा, अमरोहा। गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को घर-घर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की जाएगी। पूजा अर्चना का शुभ मुहूर्त सुबह 10.36 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त अपराह्न 2.48 से शाम 5.38 बजे तक रहेगा। जबकि भैया दूज का त्योहार कल 23 अक्टूबर को जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें बहनों के लिए अपने भाइयों के तिलक करने का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6.23 बजे से शुरू होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
सुबह 10.36 बजे से दोपहर 12 बजे तक गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त


दीपावली पर्व के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है, लेकिन अबकी बार अमावस्या होने के कारण गोवर्धन पूजा नहीं हो सकी। आवास विकास कालोनी निवासी पंडित गौरी शंकर ने बताया कि 20 अक्टूबर की शाम 4.25 बजे से अमावस्या शुरू हुई थी, जो 21 अक्टूबर यानि मंगलवार की शाम 5.54 बजे तक अमावस्या रहेगी। 21 अक्टूबर को अमावस्या होने के कारण शुभ कार्य और गोवर्धन पूजा नहीं हो सकती। इसलिए आज 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा होगी। जिसका पूजा अर्चना का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 10.36 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इसके बाद दूसरा शुभ मुर्हूत अपराह्न 2.48 बजे से शाम 5.38 बजे तक रहेगा।

सभी श्रद्धालु गाय के गोबर से गोधन बनाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करेंगे। अपने-अपने घरों में बने पकवान का भोग लगाकर स्वजन की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। जबकि 23 अक्टूबर को धूमधाम के साथ जिलेभर में भैया दूज त्योहार मनाया जाएगा। जिसको लेकर सभी बहनों में बहनों में जबरदस्त उत्साह है और वह त्योहार मनाने के लिए बाजार से नारियल, वह अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही है।

पंडित गौरी शंकर ने बताया कि पंचांग के अनुसार बहनों के लिए भैया दूज त्योहार मनाने का शुभ मुहूर्त सुबह 6.23 बजे से शुरू होकर 7.48 बजे तक रहेगा। जबकि दूसरा मुर्हूत सुबह 10.37 बजे से अपराह्न 2.47 बजे तक रहेगा। जिसमें बहनें अपने भाइयों के तिलक कर सकती हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138