search

भारत विरोधी ताकतों का खतरनाक मंसूबा, नेपाल के रास्ते 5-7 करोड़ जाली नोट भेजने की योजना

LHC0088 2025-10-28 19:20:07 views 1264
  

नेपाल के रास्ते भारतीय बाजार में जाली नोट भेजने की फिराक में भारत विरोधी ताकतें। सांकेतिक तस्वीर



विजय कुमार गिरि, रक्सौल, पूच। सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा चुनाव, दीपावली, छठ को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया है। भारत विरोधी संगठन नेपाल के रास्ते देश के विभिन्न प्रदेशों में भारी मात्रा में भारतीय जाली नोटों को भेजने की फिराक में जुटे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस संबंध में प्राप्त सूचना के मुताबिक भारत की अर्थ व्यवस्था पर चोट करने के लिए नेपाल के रास्ते करीब पांच से सात करोड़ भारतीय जाली नोट खपाने की योजना है।

इस कार्य के लिए जाली नोट के धंधेबाज युवाओं,बच्चों और महिलाओं का उपयोग कर रहे हैं। संबंधित लोगों की मानें, तो एक लाख भारतीय जाली नोट 40 से 50 हजार असली नोट में बिक्री कर रहे हैं।

जाली नोटों के अंतरराष्ट्रीय धंधेबाजों के सीमावर्ती अनुमंडल के अलावा भारत के महानगरों से जुड़े होने की संभावना है। भारत विरोधी संगठन देश में अफवाह फैलाकर तनाव पैदा कर सकते है। दहशत पैदा करने का प्रयास भी कर सकते है। हालांकि, स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां अधिकृत रूप से उसकी पुष्टि नहीं कर रही हैं।

दोनों देशों की पूर्वी चंपारण जिले की करीब 137 किलोमोटर लंबी खुली सीमा है। देश की 1750 किलोमीटर लंबी खुली सीमा है। विधानसभा चुनाव और पर्व के इस मौके पर भारतीय और नेपाली जाली नोटों के धंधेबाजों की सक्रियता बढ़ गई है।

इसको लेकर इंडो-नेपाल बार्डर पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। ग्रामीण रास्तों पर एसएसबी यानी सशस्त्र सीमा बल के जवान लगातार गश्त लगा रहे हैं।

विशेष परिस्थिति में नेपाल एपीएफ (नेपाल आर्म फोर्स) के जवान आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अलग-अलग ग्रामीण रास्तों पर अचानक गश्ती करते नजर आते हैं। सीमा शुल्क कार्यालय के अधिकारी और सशस्त्र सीमा बल के जवान दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाले मुख्य पथ पर नियमित वाहन जांच कर रहे हैं।

नेपाल से आने-जाने वाले लोगों पर जवान पैनी नजर रख रहे हैं। बता दें कि नेपाली एक हजार का भी जाली नोट बजार आ गया है, जिसे दोनों देशों की सीमावर्ती सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं।

एसडीपीओ मनीष आंनद ने बताया कि खुली सीमा है। जिसको लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिस अलर्ट मोड पर रहते है। ग्रामीण रास्तों पर एसएसबी जवान सघन जांच कर रहे। थानाध्यक्षों को सघन गश्ती, जाली नोट, हथियार और धंधेबाजों पर नजर रखने का सख्त आदेश दिया गया है। फिलहाल नेपाल में फेक करेंसी के सबंध में अधिकृत रूप से कोई सूचना नही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138