search

चंडीगढ़ में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज, क्रेन की हुक गिरने से हुई थी कर्मचारी की मौत, इकलौता कमाने वाला था

cy520520 2025-10-28 18:59:05 views 1269
  

लिस का कहना है कि जांच के बाद जिम्मेदार लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी के ऊपर अचानक क्रेन की लोहे की हुक गिरने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला मृतक की बेटी के बयान पर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ दर्ज किया गया है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे फैक्ट्री में स्टील का सामान शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन की हुक निकलकर हल्लोमाजरा निवासी बाल मुकंद ओझा (40) पर जा गिरी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें सेक्टर-32 के अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बाल मुकंद फैक्ट्री में पैकिंग का काम करता था और परिवार में इकलौते कमाने वाला सदस्य था। उनके परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। दो बेटे और तीन बेटियां। एक बेटा हाल ही में पैदा हुआ है। बाल मुकंद की 16 वर्षीय बेटी अनामिला ओझा के बयान पर पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जिम्मेदार लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इंडस्ट्रियल एरिया फैक्ट्री यूनियन के प्रधान मानव ने बताया कि हादसों के पीछे अक्सर सुरक्षा उपकरणों की लापरवाही रहती है। उन्होंने कहा कि जहां फ्लोर पर इतने कर्मचारी काम करते हैं, वहां ऊपर से हुक गिरना कंपनी की बड़ी चूक है। फैक्ट्रियों में सुरक्षा जांच और निगरानी ठीक ढंग से नहीं होती है। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और बच्चों की पढ़ाई व भविष्य के लिए सरकार मदद करे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737