search

हिसार में 12वीं की मैथ के एग्जाम में पकडे़ चार नकलची, परीक्षा में 22 हजार छात्र हुए थे शामिल

Chikheang 2025-10-28 17:48:34 views 821
  12वीं की गणित विषय की परीक्षा में पकडे़ चार नकलची (File Photo)





जागरण संवाददाता, भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सोमवार काे हुई 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की गणित विषय एवं डीएलएड(नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) की प्रोफिसिएंसी एंड पेडागोगी आफ मैथमेटिक्स एजूकेशन विषय की परीक्षा में चार नकलची पकडे़ गए।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) पवन कुमार ने बताया कि उनके विशेष उड़नदस्ते ने जिला सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर चार नकलची पकडे़।



बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने जिला झज्जर और उनके उड़नदस्ते ने जिला चरखी दादरी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के उड़नदस्ते ने जिला पानीपत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 1630 परीक्षार्थी और डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में 20432 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953