search

त्योहारी सीजन में बिहार आने-जाने का हो गया इ ...

xiaotean789 2025-9-22 09:04:54 views 1290
जागरण संवाददाता, पटना। त्योहारी सीजन को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने 200 से अधिक अंतरराज्यीय बसों का परिचालन शुरू किया है।
शनिवार को शुरू हुई यह बस सेवा दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान बिहार से अन्य राज्यों की यात्रा करने और बिहार लौटने वाले प्रवासी कामगारों व बिहारवासियों के लिए सुरक्षित और किफायती यात्रा सुनिश्चित करेगी। ये बसें 20 सितंबर से 30 नवंबर तक संचालित होंगी।




विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें





बीएसआरटीसी के अनुसार, बिहार से झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली के लिए कुल 93 बसें रवाना हुई हैं। इनमें सबसे अधिक 35 बसें पटना से शुरू हुई हैं।
इसके अलावा, पश्चिम बंगाल से 24 और दिल्ली से 15 बसें बिहार के लिए रवाना हुई हैं। ये बसें एसी सीटर और स्लीपर श्रेणी की हैं, जो यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेंगी।
1 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

यात्रियों की सुविधा के लिए बीएसआरटीसी ने एक सितंबर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू की है। बसों में यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।



किराया और समय-सारणी की जानकारी बसों के पीछे और वेबसाइट पर उपलब्ध है, ताकि निजी बस ऑपरेटरों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की समस्या से बचा जा सके।
बीएसआरटीसी ने बस पड़ावों पर स्त्री-पुरुष दोनों के लिए साफ शौचालय की व्यवस्था की है। साथ ही, किफायती किराए के लिए राज्य सरकार ने यात्रियों के लिए 24 करोड़ रुपये और बस चालकों के लिए 36 करोड़ 35 लाख रुपये की सीट सब्सिडी की घोषणा की है।


यह पहल बिहारवासियों और प्रवासी कामगारों को त्योहारी सीजन में सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का अवसर प्रदान करेगी।
like (0)
xiaotean789Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
xiaotean789

He hasn't introduced himself yet.

1789

Threads

0

Posts

5755

Credits

Forum Veteran

Credits
5755