LHC0088                                        • 2025-10-23 10:38:04                                                                                        •                views 533                    
                                                                    
  
                                
 
  
 
    
 
बड़े चुनावी वादे कर बिहार की जनता को मूर्ख बनाना बंद करें तेजस्वी यादव, भाजपा (फोटो- एक्स)  
 
  
 
पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर बड़े-बड़े चुनावी वादे करके बिहार के लोगों को मूर्ख बनाने का आरोप लगाया और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पर भी निशाना साधा। पार्टी ने लोगों से \“महागठबंधन की चाल या किसी भी नई प्रयोगात्मक राजनीति\“ में फंसने के बजाय राजग के \“जांचे-परखे\“ नेतृत्व को अपना जनादेश देने का आह्वान किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 सुधांशु त्रिवेदी ने तेजस्वी यादव के चुनावी वादों को एक \“क्रूर मजाक\“ करार दिया  
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने तेजस्वी यादव के चुनावी वादों को एक \“क्रूर मजाक\“ करार दिया। उन्होंने \“बड़े-बड़े वादे\“ करने के लिए राजद नेता की \“नीयत\“ पर सवाल उठाए, जिसके लिए बिहार सरकार के वर्तमान बजट से कहीं अधिक धन की आवश्यकता होगी।   
 
   
 
त्रिवेदी ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने वादा किया है कि वह हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे। मौजूदा अनुमानों के अनुसार, बिहार की आबादी लगभग 13.5 करोड़ है।  
तीन करोड़ लोगों को नौकरी देने पर वेतन का प्रबंध कैसे करेंगे तेजस्वी: सुधांशु  
 
चुनावी वायदे के अनुसार जिन परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी उनकी संख्या लगभग 2.90 करोड़ होगी। इनका वेतन 30,000 रुपये से दो लाख रुपये तक होगा।  
 
उन्होंने कहा कि यदि उनका अनुमानित औसत वेतन 75,000 रुपये के आसपास होता है, तो इस मद में लगभग 29 लाख करोड़ रुपये व्यय आएगा। जबकि बिहार का वर्तमान बजट लगभग 3,17,000 करोड़ है।  
भाजपा बोली तेजस्वी यादव बिहार के लोगों को बुद्धू बनाना बंद करें  
 
त्रिवेदी ने कहा कि तेजस्वी यादव, आप बुद्ध की धरती बिहार के लोगों को बुद्धू बनाना बंद करें। भाजपा नेता ने लोगों से समझदारी से काम लेने और राजद के ऐसे वादों में न फंसने की अपील की।  
 
उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे राजद नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तेजस्वी यादव ने कहा कि 10 लाख से 20 लाख लोगों को नौकरी दी जायेगी, तो उनके मनोभाव को समझिए। ऐसा कहने से उनका मतलब था कि 10 लाख और 20 लाख रुपये में नौकरी दी जाएगी। और अगर ऐसा संभव नहीं हुआ, तो वह जमीन ले लेंगे।  
जन सुराज पार्टी को लेकर कही ये बात  
 
जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा धमकाए जाने के आरोप पर त्रिवेदी ने कहा कि जो लोग अपनी ही पार्टी में विश्वास पैदा नहीं कर पाए, वे जनता का भरोसा कैसे हासिल कर पाएंगे?  
 
जन सुराज एक नया विचार पेश करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दिल्ली के लोग पहले ही इस तरह के विचार से त्रस्त हो चुके हैं और यह संदेश दे चुके हैं कि किसी भी नयी प्रयोगात्मक राजनीति की कोई गुंजाइश नहीं है। इस तरह की राजनीति नुकसानदेह हो सकती है।  
भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना  
 
उन्होंने दिल्ली के तत्कालीन सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरिंवद केजरीवाल के नेतृत्व में राजधानी में हुए कथित घोटालों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार के लोगों को अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए यह समझ लेना चाहिए कि इस बार किसी नये प्रयोग की कोई गुंजाइश नहीं है।  
 
उन्होंने कहा कि हमारा विश्वास है कि बिहार के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे जांचे-परखे हुए नेताओं पर भरोसा दिखाएंगे। |   
                
                                                    
                                                                
        
 
    
                                     
 
 
 |