search

Bihar Politics: पूर्व विधायक आशा देवी ने थामा भाजपा का दामन, भोजपुर जिले में सरगर्मी बढ़ी

deltin33 2025-10-23 02:08:17 views 935
  

पूर्व विधायक आशा देवी ने थामा भाजपा का दामन



जागरण संवाददाता, आरा। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बुधवार को नया मोड़ आ गया, जब क्षेत्र की पूर्व विधायक आशा देवी ने अपने पति सुरेन्द्र सिंह के साथ पुनः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

पटना स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्होंने बिहार चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल तथा उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान की उपस्थिति में समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

पूर्व विधायक के पति सुरेन्द्र सिंह कुंवर सेना के अध्यक्ष भी हैं। दोनों नेताओं के साथ उनके समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आशा देवी पूर्व में बड़हरा से जदयू के टिकट पर दो बार विधायक रह चुकी हैं।

इससे पहले, वे भाजपा से भी चुनाव लड़ चुकी थीं, लेकिन वर्ष 2020 में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

इस मौके पर मुखिया सुनील सिंह, अनिल सिंह, राजू सिंह, शंभू मुखिया, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, विष्णु मिश्रा, अरूण सिंह और रिंकू सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक के पार्टी में शामिल होने से बड़हरा व आरा समेत सभी सातों सीटों पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- \“माउंटन मैन\“ दशरथ मांझी के बेटे को नहीं मिला टिकट, भागीरथ बोले- राहुल ने मुझे वादा किया था...

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू-तेजस्वी के साथ हो गया \“खेला\“, राजद के स्टार प्रचारक को ही अपने पाले में ले गई भाजपा

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: फिर लालू के पास जाएंगे ओवैसी? वोटिंग से पहले AIMIM के दिग्गज नेता का बड़ा बयान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521