search

Maa Lakshmi blessings: किन लोगों पर बनी रहती है लक्ष्मी जी की कृपा, नहीं होती धन-दौलत की कमी

deltin33 2025-10-22 19:37:42 views 1256
  

Maa Lakshmi blessings (Picture Credit: Freepik)  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माना जाता है कि जिस घर-परिवार पर लक्ष्मी जी कृपा बनी रहती है, वहां कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में आप चाहते हैं कि लक्ष्मी जी कृपा (Lakshmi ji\“s blessings) आपके व आपके परिवार के ऊपर हमेशा बनी रहे, तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। चलिए जानते हैं इस बारे में। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इन लोगों को मिलता है आशीर्वाद

दान-पुण्य करने वाले करने वाले व्यक्ति पर भी लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही जो व्यक्ति धन का इस्तेमाल दूसरों की मदद करने में करता है, उसपर भी लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है। इसके विपरीत, जिस व्यक्ति के मन में परोपकार या सहायता का भाव नहीं होता, वहां लक्ष्मी जी कभी नहीं ठहरती। इसके साथ ही जिन लोगों ने अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखा है और जो हमेशा सत्य व धर्म के मार्ग पर चलते हैं, ऐसे लोगों से भी लक्ष्मी जी प्रसन्न रहती हैं।

  
इन लोगों पर बरसती है कृपा

जिस घर के लोग साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखते हैं, वहां हमेशा लक्ष्मी जी का वास बना रहता है। क्योंकि यह माना गया है कि धन की देवा का वास केवल स्वच्छ और पवित्र स्थान पर ही होता है। ऐसे में रोजाना घर खासकर मुख्य द्वार और मंदिर की साफ-सफाई जरूर करनी चाहिए। इससे घर में पवित्रता बनी रहती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

  

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
तभी प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

जिस घर में महिलाओं और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है, वहां भी लक्ष्मी जी का वास हमेशा बना रहता है। इसके साथ ही ईमानदार और परिश्रमी व्यक्ति को भी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। अगर किसी व्यक्ति जीवन में यह बात लागू नहीं होती है, तो फिर चाहें वह व्यक्ति कितना ही पूजा-पाठ क्यों न कर लें, लक्ष्मी जी की कृपा उन्हें नहीं मिलती।

यह भी पढ़ें - इन वास्तु नियमों का पालन कर चमकाएं अपनी किस्मत, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

यह भी पढ़ें - Lakshmi Ji Puja: ऐसे शुक्रवार के दिन करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन-दौलत में होगी वृद्धि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521