रिजर्व ट्रेन की बोगी से अज्ञात शव बरामद
संवाद सहयोगी, राजगीर। राजगीर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर खड़ी रिजर्व ट्रेन की बोगी से सोमवार को जीआरपी पुलिस ने 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया। शव की पहचान के लिए कोई सुराग नहीं मिला। जीआरपी थानाध्यक्षजितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शव रिजर्व बोगी में पाया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि वह कोई भिखारी था। स्टेशन प्रबंधक की ओर से दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है। 72 घंटे तक पहचान के लिए इंतजार किया जाएगा। यदि इस अवधि में कोई स्वजन या परिचित सामने नहीं आते हैं, तो शव का अंतिम संस्कार उसके धर्म के अनुसार किया जाएगा। |