search

रिजर्व ट्रेन की बोगी से अज्ञात शव बरामद, राजगीर स्टेशन पर मचा हड़कंप

cy520520 2025-10-22 06:35:55 views 1035
  

रिजर्व ट्रेन की बोगी से अज्ञात शव बरामद



संवाद सहयोगी, राजगीर। राजगीर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर खड़ी रिजर्व ट्रेन की बोगी से सोमवार को जीआरपी पुलिस ने 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया। शव की पहचान के लिए कोई सुराग नहीं मिला। जीआरपी थानाध्यक्षजितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शव रिजर्व बोगी में पाया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि वह कोई भिखारी था। स्टेशन प्रबंधक की ओर से दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है। 72 घंटे तक पहचान के लिए इंतजार किया जाएगा। यदि इस अवधि में कोई स्वजन या परिचित सामने नहीं आते हैं, तो शव का अंतिम संस्कार उसके धर्म के अनुसार किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737