search

फतेहपुर में भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव, ईंट लगने से दारोगा घायल

deltin33 2025-10-21 13:36:19 views 1274
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, फतेहपुर। पुरइन गांव में मारपीट और लूट की सूचना पर पहुंचे दारोगा व सिपाही के ऊपर भीड़ ने पथराव कर दिया। पीठ पर ईंट लगने से दारोगा जख्मी हो गए। सीओ प्रमोद कुमार शुक्ला ने खागा सीएचसी में भर्ती दारोगा से घटना के बारे में जानकारी ली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
मारपीट व लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, दारोगा जख्मी


खागा थानाक्षेत्र के मझिलगांव चौकी अंतर्गत पुरइन गांव से रात आठ बजे पुलिस को मारपीट व लूट की सूचना मिली। क्षेत्र में गश्त कर रहे चौकी इंचार्ज संजय सिंह परिहार, सिपाही सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे। दो पक्षों के बीच बाइक छीनने को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिसकर्मियों ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्ष को सख्ती दिखाते हुए घर के अंदर भेजा। तभी एक पक्ष से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। दारोगा के पीठ पर ईंट लगने से वह जख्मी हो गए। सिपाही के साथ भी भीड़ ने छीनाझपटी की।

  
दोषियों पर होगा एक्शन

  

सीओ ने बताया कि बाइक छीनने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा के दौरान पुलिसकर्मी पहुंचे थे। दारोगा को हल्की चोट आई है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521