search

घर से लापता हुआ बच्चा खाेज रहे थे स्वजन, 7.5 घंटे बाद तालाब में दिखी लाश मच गया चीत्कार

Chikheang 2025-10-21 12:36:28 views 1248
  

पांच वर्षीय पुत्र द्रविड़ यादव की फाइल फोटो।



संवाद सूत्र, जागरण–फतेहाबाद। आगरा में फतेहाबाद कस्बे के रामनगर मोहल्ले में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पांच वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे मोहल्ले में मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी राहुल यादव का पांच वर्षीय पुत्र द्रविड़ यादव सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर से अचानक लापता हो गया। परिवार ने आसपास के क्षेत्र में उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। परिजन ने इसकी सूचना फतेहाबाद पुलिस को दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
साढ़े सात बजे बरामद हुआ शव


सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई। आसपास के लोगों की मदद से जब पास के तालाब में तलाश की गई, तो लगभग साढ़े सात बजे तालाब से बालक का शव बरामद हुआ। जैसे ही यह खबर फैली, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मासूम द्रविड़ अक्सर तालाब के किनारे खेला करता था और पानी में छोटे-छोटे पत्थर फेंकता रहता था। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को वह खेलते-खेलते तालाब में उतर गया और गहराई में जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953