search

यमन तट के पास LPG टैंकर में धमाका, 23 भारतीयों की ऐसे बची जान; चेतावनी जारी

deltin33 2025-10-20 19:37:04 views 1236
  

यमन तट के पास LPG टैंकर में धमाका। (फोटो- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यमन के अदन तट पर एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ है। ये घटना शनिवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ये घटना उस वक्त की है, जब गैस से लदे टैंकर एवी फाल्कन में धमाके के बाद आग लग गई। इस हादसे में 24 में से 23 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, अभी दो लोगों के लापता होने की सूचना है। जिस दौरान यह हादसा हुआ, उस वक्त जहाज ओमान के सोहार बंदरगाह से रवाना होकर जिबूती की ओर जा रहा था। धमाके के बाद पानी में जहाज बहने लगा और उसके करीब 20 फीसदी हिस्से में आग लग गई। अभी तक की जानकारी के अनुसार, यह धमाका दुर्घटनावश हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
23 भारतीयों को बचाया गया

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस जहाज में कुल 24 क्रू सदस्य जहाज छोड़कर समुद्र में कूद गए। यूरोपीय संघ की नौसेना ऑपरेशन एस्पाइड्स ने इस घटना के तुरंच बाद सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद अभी तक कुल 23 भारतीयों को बचा लिया गया है। वहीं, अभी दो अन्य लापता हैं।
धमाके के बाद समुद्री मार्ग पर खतरा बरकरार

दुर्घटनावश हुए इस हादसे ने लोगों को हैरान कर दिया। चूंकि इस जहाज में पेट्रोलियम पदार्थ भरा था, इसलिए धमाकों का और खतरा बना हुआ है। यूरोपीय संघ की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एस्पाइड्स के बाद बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया कि जहाज पर आग बढ़ रही है। एमवी फाल्कन अब समुद्री मार्ग में एक बड़ा खतरा बन चुका है।

ध्यान देने योग्य बात है कि ये घटना ऐसे समय पर हुई है, जब यमन में हूति विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। हालांकि, राहत इस बात की रही कि इस घटना के बाद अभी तक एमवी फाल्कन पर हमले का कोई राजनीतिक या आतंकवादी संबंध सामने नहीं आया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521