search

Bihar Assembly Election 2025: राजद में फिर बगावत, नाराज अच्छेलाल ने निर्दलीय के रूप में किया नामांकन

deltin33 2025-10-20 19:37:30 views 1245
  

अधिकारी के समक्ष निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन। जागरण  



संवाद सहयोगी, पताही (पूर्वी चंपारण)। Bihar Assembly Election 2025: चिरैया विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल प्रसाद यादव ने पार्टी के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है।

सोमवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सिकरहना अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। सुबह से ही चिरैया चौक पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

ढोल-नगाड़े, नारों और फूल-मालाओं के बीच निकली रैली शीतलपट्टी बाजार होते हुए जब सिकरहना डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी सुनिधि के कार्यालय पहुंची तो माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।

वहां पहुंचकर उन्होंने विधिवत रूप से नामांकन पत्र दाखिल किया। इस संबंध में अच्छेलाल प्रसाद यादव ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए हमेशा समर्पित होकर कार्य किया।

कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ रहे, लेकिन टिकट बंटवारे में उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जनता उनका परिवार है और अब वे जनता के समर्थन से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।


मालूम हो कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में अच्छेलाल प्रसाद यादव राजद के प्रत्याशी थे और उन्हें 46,030 वोट मिले थे। वे उस चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों में गहरी नाराजगी है, जिसके बाद उन्होंने पार्टी से दूरी बनाते हुए बगावती तेवर अपनाए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्थानीय राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अच्छेलाल यादव के निर्दलीय मैदान में उतरने से चिरैया विधानसभा क्षेत्र का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकता है। राजद को इसका सीधा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

पताही : टिकट बंटवारे के बाद नाराज राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। चिरैया विधानसभा सीट से पूर्व राजद प्रत्याशी अच्छेलाल यादव का टिकट कटने से उनके आक्रोशित समर्थकों ने रविवार की देर शाम पार्टी कार्यालय पहुंच हंगामा किया।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के बैनर को फाड़ दिया और उस पर कालिख पोतते हुए आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हरियाणा से आए संजय यादव और तेजस्वी यादव ने टिकट बंटवारे में मनमानी की है। उनका कहना है कि पिछले पांच सालों से अच्छेलाल यादव लगातार क्षेत्र में जनता के बीच काम कर रहे थे, फिर भी उनका टिकट काट दिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521