search

Diwali 2025: कब से कब तक है शुभ मुहूर्त? भक्त भगवान गणेश की अवश्य करें पूजा

deltin33 2025-10-20 01:36:55 views 1189
  

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Diwali 2025: दीपावली सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस बार धन की देवी मां लक्ष्मी के पूजन के लिए शुभ मुहूर्त प्रदोषकाल वृष लग्न संध्या 6 बजकर 51 मिनट से लेकर सिंह लग्न मध्यरात्रि में 1 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूजन के समय की बात करें तो सुबह 3 बजकर 33 मिनट तक शुभ माना गया है। इसकी जानकारी देते हुए आध्यात्मिक गुरु पंडित कमलापति त्रिपाठी प्रमोद ने बताया कि दीपावली पर शुभ मुहूर्त में पूजन करना अत्यंत फलदायी होता है।

मां लक्ष्मी की पूजा धन-धान्य, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है। धन की देवी लक्ष्मी के साथ बुद्धि और विवेक के देवता भगवान गणेश की भी पूजा की जाती है, ताकि प्राप्त धन का सदुपयोग हो और जीवन में सुख-शांति बनी रहे।

  

बताया कि ऐसी मान्यता है कि दीपावली की मध्यरात्रि में माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और स्वच्छ व प्रकाशमान घरों में वास करती हैं।

इसलिए दीपावली से पूर्व घर की सफाई और सजावट का विशेष महत्व है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि धन के साथ बुद्धि का संतुलन आवश्यक है। इसीलिए मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा का विधान है।

पंडित त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व है। यह दिन भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या से लौटने और रावण पर विजय की स्मृति में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और सद्भाव व समृद्धि का संदेश देती है। विधि-विधान से पूजन करें और एक दूसरे से इस पर्व की खुशियां बांटें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521