deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

वोटिंग से पहले JDU को झटका, इस जिले में जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा; प्रत्याशी से नाराज

deltin33 2025-10-20 01:37:05 views 1121

  

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अजिताभ कुमार सिंह रिंकू एवं अन्य। (जागरण)



जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। रफीगंज से लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह को जदयू से टिकट मिलने पर नेता एवं कार्यकर्ता नाराज हैं। जिला एवं प्रखंड संगठन में शामिल दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, भोलाशंकर सिंह, पप्पू ज्वाला सिंह, अप्पू सिंह, महासचिव प्रभाकर सिंह एवं रितेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रमोद जदयू के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। वे कल तक सीएम नीतीश कुमार का पुतला जलाते थे। सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते थे। उनके साथ हमलोग प्रचार नहीं कर सकते हैं।

औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह, नगर अध्यक्ष मुजफ्फर इकबाल, रफीगंज प्रखंड जदयू अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा एवं मदनपुर के अध्यक्ष शमशेर सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने काम किया। बूथ पर बीएलए-2 तक बनाया।

हर गांव में संगठन मजबूत किया और टिकट उसे दिया गया जो हमेशा पार्टी का विरोध करता था। शनिवार को इस्तीफा दिए जिलाध्यक्ष अशोक ने कहा कि अगर किसी कार्यकर्ता को टिकट दिया जाता तो हमें तकलीफ नहीं होती। रफीगंज से मेरे अलावा दीपक कुमार सिंह उम्मीदवार थे।

अशोक ने कहा कि मैं अपने पिता पूर्व विधायक रामाधार सिंह की उपस्थिति में जदयू में शामिल हुआ था। मैं जदयू नहीं छोड़ूंगा, परंतु रफीगंज में प्रचार नहीं करेंगे। औरंगाबाद के कुटुुुंबा, औरंगाबाद, नबीनगर, ओबरा एवं गोह विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे।

बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। जिला प्रवक्ता अजिताभ कुमार सिंह रिंकू ने कहा कि प्रमोद के हर कार्यक्रम से कार्यकर्ता दूर रहेंगे। बता दें कि प्रमोद के टिकट मिलने से जदयू कार्यकर्ता नाराज हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Elections: पहले राजद, फिर वीआइपी, एक प्रत्‍याशी नामांकन दो पार्टियों से
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

administrator

Credits
68871