search

आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा कर दिया Toll Free, बोनस कम देने पर भड़के कर्मचारी

deltin33 2025-10-19 14:06:39 views 1182
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



संसू, जागरण-फतेहाबाद/आगरा। त्योहारों से पहले बोनस कम देने से नाराज़ कर्मचारियों ने शनिवार रात आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा को टोल-फ्री कर दिया। रात 12 बजे से ही कर्मचारियों ने टोल वसूली से वहिष्कार कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, टोल संचालन देख रही श्री साईं एंड दातार कंपनी और कर्मचारियों के बीच बोनस को लेकर विवाद चल रहा था। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को 1100 रुपए बोनस देने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन कर्मचारियों ने इसे अस्वीकार कर दिया। उनका कहना है कि यह राशि उनके परिश्रम और पिछले वर्ष दिए गए बोनस की तुलना में बेहद कम है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
रात 12 बजे से टोल फ्री, श्री साईं एंड दातार कंपनी के कर्मचारियों ने जताया विरोध

  

बताते चलें कि पिछले वर्ष दूसरी कंपनी के द्वारा कर्मचारियों को 5000 रुपये बोनस के रूप में दिया गया था, जिसके चलते इस बार कम राशि दिए जाने से कर्मचारियों में असंतोष फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करने लगे। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा जूरैल ने बताया कि कर्मचारियों से वार्ता चल रही है, जल्द ही स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि रविवार सुबह 9 बजे तक टोल संचालन बहाल नहीं हो सका। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक टोल वसूली बंद रहेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521