search

देरी से चल रहीं दीपावली और छठ पर चलाई गईं विशेष ट्रेनें, घर जाने वाले यात्री हो रहे परेशान

Chikheang 2025-10-18 17:38:48 views 1261
  

देरी से चल रहीं दीपावली और छठ पर चलाई गईं विशेष ट्रेनें, घर जाने वाले यात्रियों हो रहे परेशान  



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दीपावली व छठ पूजा में घर जाने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ रही है। त्योहार की भीड़ में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। दीपावली व छठ पूजा के दिल्ली से विशेष ट्रेनों के साढ़े तीन सौ से अधिक फेरे लगेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके लिए यात्रियों को अधिक किराया देना होता है, लेकिन इनके विलंब से चलने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। कई घंटे के विलंब से गंतव्य पर पहुंच रही हैं। देरी से चलने के कारण वापसी में भी विलंब से रवाना हो रही हैं।

रेल मंत्री ने अधिकारियों को त्योहार विशेष ट्रेनों को समय से चलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद अधिकांश ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर संरक्षा कार्य व अन्य कारणों से ट्रेनें लेट हो रही हैं। यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
ये ट्रेनों देरी से चल रहीं

  • मानसी- नई दिल्ली विशेष (04453) साढ़े आठ घंटे
  • दरभंगा-नई दिल्ली विशेष (04449) 13 घंटे
  • दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02569) आठ घंटे
  • बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02563) दो घंटे
  • हावड़ा-नई दिल्ली विशेष (04451) दो घंटे
  • जय नगर-अमृतसर हमसफर विशेष (04651) साढ़े चार घंटे
  • गोरखपुर-जोधपुर पूजा विशेष (04830) साढ़े चार घंटे
  • राजेंद्र नगर-हजरत निजामुद्दीन एसी विशेष (04093) 12 घंटे


यह भी पढ़ें- किसी एयरप्लेन जैसा लग्जरी होगा Vande Bharat स्लीपर एसी फर्स्ट क्लास का कोच, नई ट्रेन की पहली झलक आई सामने
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953