search

ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए अच्‍छी खबर, अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी ये एक्‍सप्रेस

deltin33 2025-10-18 17:07:46 views 1238
  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किया था अनुरोध। प्रतीकात्‍मक



राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस (15019/15020) का संचालन अब सप्ताह में तीन दिन होगा। अभी तक यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन ही चलती थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आठ अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात का ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री के आग्रह पर रेल मंत्रालय ने शीघ्र कार्रवाई कर टनकपुर–देहरादून रेल सेवा को सप्ताह में तीन बार चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। नई समय सारिणी के अनुसार 15019 देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।

वहीं 15020 टनकपुर–देहरादून एक्सप्रेस अब मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। इससे प्रदेशवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड का आभार व्यक्त किया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521