search

बांग्लादेश में संसद के पास प्रदर्शनकारियों का बवाल, पुलिस वाहनों और परिसर को बनाया निशाना

LHC0088 2025-10-18 02:35:07 views 1261
  

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों का उत्पात।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश पुलिस ने शुक्रवार को संसद के निकट एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया। जब उन्होंने क्षेत्र को खाली करने से इन्कार कर दिया तो पुलिस ने लाठियों तथा ध्वनि ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह घटना जुलाई चार्टर के संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने की अनिश्चितता के बीच हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैकड़ों प्रदर्शनकारी जुलाई चार्टर के हस्ताक्षर समारोह के लिए बनाए गए मंच के सामने एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारी सुबह संसद परिसर में मुख्य द्वार को फांदकर प्रवेश कर गए और मंच के सामने एकत्रित हो गए। जब सुरक्षा बलों के सदस्यों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारी नारे लगाने लगे।
पुलिस वाहनों को पहुंचाया नुकसान

उन्होंने कम से कम दो पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया, अस्थायी स्वागत कक्ष, अस्थायी नियंत्रण कक्ष और सांसद भवन के सामने बनाए गए फर्नीचर में आग लगा दी। पुलिस ने उन्हें प्लाजा से हटाने के लिए बल का प्रयोग किया। अधिकारियों ने उन्हें संसद परिसर से बाहर खदेड़ दिया, कई प्रदर्शनकारियों को लाठियों से पीटा और आंसू गैस और ध्वनि ग्रेनेड का इस्तेमाल किया।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: यूनुस शासन और बांग्लादेशी सेना के बीच बढ़ा टकराव, स्थिति और क्यों बिगड़ गई?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138