search

डॉक्टर बनकर लॉन संचालक ने MP की महिला से किया दुष्कर्म, जाल में फंसाने के लिए ऐसे बनाई योजना

LHC0088 2025-10-18 01:37:19 views 1258
  



जागरण संवाददाता, चंदौली। चिकित्सक बनकर लान संचालक ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपित संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले वह अंजान मोबाइल नंबर पर फोन किया था। यह मोबाइल नंबर लान संचालक का था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वह खुद को चिकित्सक बताया था। महिला ने अपनी समस्या बताया तो वह उसे बराबर परामर्श भी दिया करता था। 24 सितंबर को वह इलाज करने के लिए बुलाया था। उसे सोनभद्र के घोरावल के पास से अपनी बाइक पर बैठाकर लान में ले आया। यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

वह किसी तरह घर पहुंचकर घटना की जानकारी पति को दी। पहले तो वह सिंगरौली में ही मुकदमा लिखवाने के लिए चक्कर लगा रही थी लेकिन जब वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह इलिया थाने में तहरीर दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर लान संचालक रामप्रकाश पांडेय निवासी बरांव, के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138