deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Rajnath Singh in Lucknow: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ का तीन दिवसीय दौरा आज से, संसदीय क्षेत्र के कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त

deltin33 2025-10-17 17:48:24 views 812

  

लखनऊ के सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह



जागरण संवाददाता, लखनऊ: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र आ रहे हैं। लखनऊ पहुंचते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व्यस्त हो जाएंगे।

शाम सवा चार बजे रक्षा मंत्री विश्वसरैया हाल में आयोजित व्यापारी मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ से आयोजित सम्मेलन में विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल होंगे। रक्षा मंत्री शाम छह बजे सिटी मांटेसरी स्कूल विस्तार जाएंगे, जहां आरएसएस की तरफ से दीपावली पर आयोजित मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री शुक्रवार दोपहर 2.05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम को विश्वसरैया हाल में आयोजित व्यापारी मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। छह बजे सिटी मांटेसरी स्कूल विस्तार जाएंगे, जहां दीपावली पर आयोजित मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राजनाथ सिंह शनिवार को सुबह 11 बजे सरोजनीनगर भटगांव में ब्रह्मोस एयरोस्पेस पहुंचेंगे, जहां ब्रह्मोस मिसाइल फ्लैग आफ सेरेमनी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.30 बजे पीटीसी इंडस्ट्री लिमिटेड के लिए रवाना होंगे और वहां का दौरा करेंगे और सिस्टम इंटीग्रेशन संकाय के भूमि पूजन में सम्मिलित होंगे। शाम चार बजे गोसाईगंज जाएंगे जहां गजेंद्र दत्त नैथानी स्मारक दीनबंधु अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षदों के साथ आयोजित कार्यकर्ता समागम में सिटी मांटेसरी विशाल खंड गोमती नगर हाल में सम्मिलित होंगे।

रविवार को 11 बजे जानकीपुरम सेक्टर एफ जाएंगे, जहां कम्युनिटी सेंटर व लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। दोपहर में सदर कैंट के रघुवर भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद दोपहर 1.35 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

administrator

Credits
71144