search

Indo-Nepal News: दीपावली पर चमके सीमाई बाजार, रोजाना सैकड़ों ट्रक जा रहे नेपाल

LHC0088 2025-10-19 20:07:34 views 1061
  

सीमाई मार्गों पर दिन-रात चल रहा व्यापार, बढ़नी-खुनुवा से जा रहे सैकड़ों ट्रक



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। दीपावली पर्व की रौनक इस बार सीमाई बाजारों में चरम पर है। बढ़नी, खुनुवा व ककरहवा बार्डर पर व्यापारिक गतिविधियां दिन-रात जारी हैं। नेपाल में कपड़ा, फल, फूल, सब्जी, खाद्य सामग्री, मोटर उपकरण व कृषि औजारों की मांग तेजी से बढ़ी है, जिसके चलते सीमाई मार्गों पर ट्रकों की आवाजाही डेढ़ गुनी हो गई है। पहले जहां रोजाना 150 से 200 ट्रक नेपाल जाते थे, वहीं अब यह संख्या 200 से 250 के बीच पहुंच गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बढ़नी नेपाल के लिए सिद्धार्थनगर का प्रमुख व्यापारिक मार्ग है, जबकि खुनुवा दूसरा मुख्य रास्ता माना जाता है। इन मार्गों से किराना, उपभोक्ता वस्तुएं, बीज, उर्वरक, दाना-चारा और घरेलू उपयोग की सामग्री नेपाल भेजी जा रही है। त्योहार को देखते हुए उपहार सामग्री, मिठाइयों और सूखे मेवों की बिक्री में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

नेपाल में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से माल इसी रास्ते होकर नेपाल पहुंच रहा है। मुरादाबाद से पीतल के बर्तन, अहमदाबाद से कपड़ा, बाराबंकी और उन्नाव से फल-सब्जियां, सहारनपुर से आलू, आंध्र प्रदेश से जिप्सम व इंदौर से लोहा बनाने का कच्चा माल ट्रकों से इसी रास्ते भेजा जा रहा है। टांडा से कोयले की राख (फ्लाई ऐश) सीमेंट निर्माण के लिए नेपाल निर्यात की जा रही है।

त्योहारों के इस सीजन में सीमाई बाजार में हलचल बढ़ी है। इसके वहां व्यापार में भी लगभग 25 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी जा रही है। व्यापारी वर्ग इसे शुभ संकेत मान रहा है। बढ़ते माल परिवहन को देखते हुए सीमा सुरक्षा बलों ने गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।




पर्व के दौरान सीमाई मार्गों पर कस्टम की टीमें विशेष सतर्कता बरत रही हैं। सभी ट्रकों की जांच प्रक्रिया को सख्ती से पूरा किया जा रहा है।
-

-सुधीर त्यागी, असिस्टेंट कमिश्नर कस्टम विभाग


त्योहारों के समय बढ़ते यातायात और व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए बार्डर पर सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। हर वाहन और गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी अनियमितता न हो।  
-

-डा. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138