search

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, मुंबई और गोवा समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

cy520520 2025-10-17 12:37:23 views 1291
  

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले देशभर में मौसम अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी हिस्सों तक मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह शाम जहां ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, दिन में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ रही है। आज कैसा रहेगा मौसम का हाल। आइए मौसम विभाग के अनुसार जानते हैं देशभर के अलग-अलग राज्यों का पूर्वानुमान... विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में सुबह शाम हल्की ठंड पड़ रही है। हालांकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री जबकि न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिवाली तक दिल्ली एनसीआर के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। हालांकि, जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे प्रदूषण का लेवल बढ़ता जा रहा है। नोएडा में AQI 201, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 200 पार कर चुका है।
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

अगर बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो यहां दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ समेत यूपी के अन्य शहरों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार यहां आने वाले दिनों में सुबह और रात के वक्त ठंड का अहसास होगा। लेकिन दोपहर में धूप भी निकलेगी। यहां तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिल सकता है।
उत्तराखंड के मौसम का हाल

उत्ताराखंड का मौसम साफ है, लेकिन ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण मौसम भले ही साफ हो रहा है। लेकिन तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगर बात करें मुंबई के मौसम की तो यहां आज यानी 17 अक्टूबर को बारिश का येलो अलर्ट है। गोवा और कोंकण में भी आज यानी 17 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। बारिश के कारण यहां गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में 20 अक्टूबर तक, और केरल व माहे में 21 अक्टूबर तक भारी होने की संभावना है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगर बात करें बिहार के मौसम की तो यहां भी गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। हालांकि, अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर से कड़ाके की सर्दी शुरू होने की संभावना है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737