deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

एक दिन की एसडीएम व तहसीलदार बनीं छात्राएं, बोलीं- हम भी बनेंगे अधिकारी

cy520520 2025-10-17 12:06:31 views 654

  



जागरण संवाददाता, महोबा। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। छात्राओं को सरकारी व्यवस्था से रूबरू कराने के लिए उन्हें अधिकारी बनाया जा रहा है।

कस्बे के कंपोजिट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को एक एक दिन का उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार बनाया गया। छात्राएं उत्साहित रही और उन्होंने सरकारी कामकाज को समझा। छात्राओं ने कहा कि वे भी मन लगाकर पढ़ाई लिखाई कर अधिकारी बनेंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुरुवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कंपोजिट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा हर्षिता को एक दिन का उपजिलाधिकारी बनाया गया। इसी प्रकार विद्यालय की ही कक्षा 8 की छात्रा अंजलि को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया। जिन्होंने कार्यालय में बैठकर फरियादियों की शिकायतों को सुना।

साथ ही सरकारी कामकाज को समझा। छात्रएं इसे लेकर उत्साहित नजर आईं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डा. प्रदीप कुमार, तहसीलदार प्रमित सचान के साथ ही प्रधानाध्यापिका संजीदा परवीन, सहायक अध्यापक शिव विजय वर्मा सहित तहसील कर्मचारी एवं फरियादी मौजूद रहे।

प्राची बनी एक दिन की प्राचार्य

मिशन शक्ति-5.0 के तहत बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय पचपहरा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा प्राची सिंह को एक दिन का प्राचार्य बनाया गया। छात्रा ने उच्च शिक्षा व्यवस्था को नजदीक से जाना। कहा कि उनका सपना उच्च शिक्षा में कैरियर बनाने का है और वह भी शिक्षक बनना चाहती हैं।

प्राचार्य बनी प्राची ने प्राचार्य कक्ष पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय की उपस्थिति पंजिका को देखा। कालेज परिसर, प्रयोगशाला, कक्ष आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राचार्य उमाकांत त्रिपाठी, मनीष सोनी, सुशील यादव, नरेश निगम आदि मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67609