search

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के प्रत्याशी शशिकांत की पत्नी करोड़पति, कितनी है कुल संपत्ति?

deltin33 2025-10-17 01:37:39 views 1270
  



जागरण संवाददाता, पटना। फुलवारी विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से शशिकांत प्रसाद ने समाहरणालय में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। फुलवारी से वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे शशिकांत से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी सपना कुमारी के पास है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शशिकांत पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं। उन्हाेंने पटना विश्वविद्यालय से वर्ष 2011 में अर्थशास्त्र से स्नातकोत्तर की उपाधि ली है। नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे के अनुसार शशिकांत के पास 41 हजार रुपये नकद व सौ ग्राम सोना है।

वहीं, उनकी पत्नी के पास 22 हजार रुपये नकद व पांच सौ ग्राम सोना है। शशिकांत के पास 22 लाख 79 हजार चल संपत्ति है। इनके पास अचल संपत्ति नहीं है।

वहीं, पत्नी सपना के पास 68 लाख 81 हजार 355 की चल संपत्ति है। इसके अलावा पत्नी के पास एक करोड़ 28 लाख 54 हजार 925 की अचल संपत्ति है।

शशिकांत के ऊपर कुल दो बैंकों के 50 लाख 41 हजार रुपये का कर्ज है। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जनसुराज ने उनपर विश्वास जताया है। उन्हें सफलता मिली तो वे क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।
मसौढ़ी: एक करोड़ 60 लाख की मालकिन हैं राजद प्रत्याशी रेखा देवी, जेवरात की भी हैं शाकीन

दूसरी ओर, महागठबंधन की राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा देवी के पास कुल एक करोड़ साठ लाख की संपति है। इसके अलावा उनके पति अरविंद पासवान के पास आठ लाख की संपति है। निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दायर किए गए हलफनामे के मुताबिक सातवीं पास रेखा देवी गहने की भी शौकीन हैं। उनके पास 250 ग्राम सोना और एक किलो चांदी के आभूषण हैं जिसकी कुल कीमत 26 लाख अस्सी हजार रुपए हैं। राजद प्रत्याशी के पास एक चार पहिया वाहन है।

धनरूआ थाना के पभेङा गांव की रहनेवाली 54 वर्षीया रेखा देवी के खिलाफ विभिन्न अदालतों में चार मामले लंबित हैं ।इनमें मसौढ़ी थाना में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में वह सरकारी आदेश के उल्लंघन की आरोपित हैं।इसके अलावे धनरूआ थाना में उनके विरूद्ध मारपीट का एक मामला दर्ज है। पटना सचिवालय थाना में भी सरकारी आदेश के उल्लंघन से संबंधित एक मामला उनके खिलाफ दर्ज है।

गौरतलब है कि रेखा देवी पिछले दो बार से लगातार मसौढ़ी विधानसभा से विधायक हैं और फिलहाल वे तीसरी बार फिर चुनावी दंगल में हैं। उनका राजनीतिक सफर धनरूआ पंचायत समिति सदस्य से शुरू होकर धनरूआ प्रखंड प्रमुख और फिर विधायक के मुकाम तक पहुंचा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521