search

पाकिस्तान: ट्रक पलटने से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 15 लोगों की गई जान

deltin33 2025-10-16 20:37:32 views 1230
  

खैबर पख्तूनख्वा में ट्रक पलटने से 15 की मौत। प्रतीकात्मक फोटो  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक सुरंग के पास ट्रक के पलटने से एक ही परिवार के कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में आठ अन्य घायल हो गए। बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रेस्क्यू 1122 आपातकालीन सेवाओं के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मलकंद जिले के स्वात मोटरवे पर हुई। सभी पीड़ित स्वात की बहरीन तहसील के जिब्राल क्षेत्र के एक खानाबदोश परिवार के थे, जो अक्सर मौसमी तौर पर अलग-अलग इलाकों में प्रवास करते रहते हैं।
खैबर पख्तूनख्वा में ट्रक पलटने से 15 की मौत

हादसे की सूचना मिलने पर बचाव दल और पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और घायलों और मृतकों के शवों को जिला मुख्यालय अस्पताल बटखेला भेजा। अस्पताल में, डॉक्टरों ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की, जबकि आठ घायलों को इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों में से चार को बाद में विशेष देखभाल के लिए स्वात रेफर कर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल चिकित्सा सहायता के निर्देश

बचाव सूत्रों के अनुसार, मृतकों और घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। खैबर पख्तूनख्वा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मुहम्मद सोहेल अफरीदी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारों को यह दुःख सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। अफरीदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम और तत्काल चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521