search

बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, बदायूं-दातागंज मार्ग पर हुआ हादसा

Chikheang 2025-10-16 20:37:33 views 1260
  



संवाद सूत्र, सिलहरी। बुधवार देर रात बदायूं-दातागंज मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मृत्यु हो गई। रात उसके शव की पहचान नहीं हो पाई। सुबह पहचान होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मचलई निवासी 32 वर्षीय मुनेंद्र खेतीबाड़ी करता था। इसी से उसके परिवार का पालन-पोषण हो रहा था। स्वजन के मुताबिक वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बुधवार को मुनेंद्र अपनी बुआ के घर शहर के मुहल्ला ब्राहमपुर आया था। यहां से वह देर शाम घर लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ते में बदायूं-दातागंज मार्ग पर किसरुआ गांव के नजदीक कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया था और उसके बारे में छानबीन शुरू कर दी थी लेकिन रात उसके शव की पहचान नहीं हो पाई। इधर स्वजन रातभर उसे तलाश करते रहे। गुरुवार दोपहर बाद स्वजन को हादसे का पता चलाद्ध। तब वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। तब पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू की। मुनेंद्र के दो बेटी और दो बेटे हैं। उसकी मृत्यु से स्वजन का बुरा हाल है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953